मंगलवार, 13 जून 2023

क्या गधों से बदलेगी पाकिस्तान की आर्थिक हालात/गधों का देश पाकिस्तान

 क्या गधों से बदलेगी पाकिस्तान की आर्थिक हालात/गधों का देश पाकिस्तान 

Poor Condition of PAK Economy

      हाल ही में पाकिस्तान इकोनॉमिक (पीईएस) 2022-23 ने अपनी आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की जिसमे बताया गया की  इस वक्त पाकिस्तान  गंभीर आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रहा है. पाकिस्तान में बिजनेस ठप पड़ा है. कोई कर्ज देने के लिए भी तैयार नहीं है. खाने-पीने की जरूरी चीजों समेत तमाम वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।  

 

     इस दुःख की घड़ी में पाकिस्तान के लिए एक खुशखबरी है कि उनके देश में गधों की संख्या बढ़ गई हैं।  हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गधे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में खासा योगदान देते हैं। और गधे हमेशा से आमजीवन में हसीं के पात्र होते हैं। किसी को गधा कहने का मतलब होता हैं।  मुर्ख कहना। क्योंकि गधे को जानवरों में सबसे अधिक मुर्ख माना जाता हैं।   पाकिस्तान से बड़ी संख्या में चीन को बेचे जाते हैं।  

 

     पीईएस 2022-23 का सर्वे बताता है कि गधों की संख्या में 1 लाख का इजाफा हो गया है. पाकिस्तान में गधे 57 लाख से बढ़कर 58 लाख तक हो गए हैं। इस न्यूज़ के कारण पाकिस्तान पुरे विश्व में हँसी का पात्र बना हुआ हैं। 


     अब तो वंहा की आवाम भी बोल रही हैं की पाकिस्तान के राजनेताओ और सेना से अच्छे तो गधे निकले जिन्होंने अपनी आबादी बढाकर कम से कम अपने देश के इस कंगाली हालत में योगदान देने का काम कर रहे हैं।

भारत के गधे पाकिस्तानी गधों से पिछड़े।

      पाकिस्तान के आर्थिक सर्वे 2022-2023 रिपोर्ट के नतीजों में जंहा गधों की संख्या 1 लाख का इजाफा होकर 56 लाख से बढ़कर 57 लाख तक पहुँच गई हैं। वंही भारत में पशुधन जनगणनां 2012  के अनुसार गधों की संख्या 3 लाख 20 हजार थीं। जो 2019 की रिपोर्ट में घटकर  मात्र 1 लाख 20 हजार रह गई हैं। गधों की संख्या में 61.23 % की कमी चिंतनीय विषय हैं।

FAQ ..

Questions :डोंकी(Donkey ) को हिंदी में क्या कहते हैं?/Donkey Meaning in Hindi


Answer : डोंकी को हिंदी में गधा कहते हैं।  यह एक पालतू जानवर होता हैं।  इसकी पहचान कठिन मेहनत के साथ में मूर्खता के रूप में जाना जाता हैं।  डोंकी के लिए अलग अलग परपेक्ष में अलग शब्द काम में लिए जाते हैं।

1  गधा (donkey, burro, jackass, dicky, Neddy, moke)
2 गदहा (ass, donkey)
3  मूर्ख मनुष्य (gull, fathead, dotterel, fool, donkey, dottrel)
    अहमक़

Pak is second largest production of Donkey

दुनिया के सबसे बड़े गधा उत्पादक देश

     पुरे विश्व में चीन सबसे अधिक गधे पालने वाले देशो में टॉप पर हैं। वंही पे पाकिस्तान और एथोपिआ क्रमश द्वितीय और तृतीय नंबर पर हैं।

Question :चीन ही दुनिया में गधों का सबसे बडा आयातक देश क्यों हैं ?
        Answer :गधों के चमड़े से बनने वाले जिलेटिन यानी गोंदनुमा पदार्थ से चीन में एजियाओ (ejiao) नाम की दवा बनाई जाती है. Traditional Chinese Medicine (TCM) के तहत आने वाली ये दवा शरीर में बहुत कारगर होती हैं। इससे मानव की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दी जाती है. इसके अलावा जोड़ों के दर्द में भी ये कारगर दवा मानी जाती है. रिप्रोडक्टिव समस्या में भी गधे की चमड़ी से बना जिलेटिन दवा की तरह लेते हैं और साथ में गधे का मांस भी खाया जाता है. चीन में इस दवा की भारी मांग है. इसका कारोबार लगभग 130 बिलियन डॉलर का माना जाता है. TCM के तहत आने वाली दूसरी दवाएं भी जानवरों से तैयार होती हैं. दावा किया जाता है कि सांप, बिच्छू, मकड़ी और कॉक्रोच जैसे जीव-जंतुओं से बनने वाली इन दवाओं से कैंसर, स्ट्रोक, पर्किंसन, हार्ट डिसीज और अस्थमा तक का इलाज होता है.



1 टिप्पणी:

If you have any suggestions for betterment.Pls let me know

3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं।

3rd ग्रेड के मजबूर शिक्षकों से प्रधानमंत्री ने किया छल।       3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं। यह बात में क्...