मंगलवार, 30 जनवरी 2024

रोगों से मुक्ति बिना दवा दारू के

रोगों से बचाव हैं चुम्बकीय मैट्रेस

चुंबकीय मैट्रेस क्या होती हैं ?

 मैग्नेटिक मैट्रेसेस के बारे में  कहा जाता है कि इसमें चुंबकीय क्षेत्र होता है जो शरीर के साथ संवेग करता है। और यह क्षेत्र  विशिष्ट चुंबक का उपयोग करके मैट्रेस बनाया जाता हैं। इसमें न्योडीमियम मैग्नेट कहा जाता है।

 इसका दावा है कि यह रोगों में सुधार कर सकता है और शारीरिक तंतुरुचियों को संतुलित कर सकता है। इससे हमारे शरीर में रुधिर का संचार बड़ता हैं और ऑक्सीजन का स्तर में बढ़ोतरी होती हैं जिससे शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन की आपूर्ति पूर्ण होती हैं और व्यक्ति को इससे लाभ मिलता हैं। हालिया समय में इसका उपयोग बहुत अधिकता में बढ़ रहा हैं। और जो लोग इससे प्रभावित होकर लाभ के रहे हैं वो सोशल मीडिया में स्वयं इनसे प्राप्त रोगों से मुक्ति के बारे में रिपोर्ट के साथ साक्ष्य दे रहे हैं।

सोमवार, 8 जनवरी 2024

गुलमोहर गार्डन सोसाइटी में अयोध्या से आये अक्षत व आमंत्रण पत्र का वितरण संपन

दिनकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कारकार्ताओ ने 1000 से अधिक घरो में पहुंचाए अक्षत व आमंत्रण पत्र


अक्षत व आमंत्रण पत्र वितरण

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर १ जनवरी से प्रारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं व रामभक्त निवासियों  ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत का वितरण  किया। साथ ही अलग से विशेष आमंत्रण कार्ड भी निमंत्रण में दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यकर्ताओ ने पहुंचाए 1000 से अधिक घरों में राम निमंत्रण 

संघ कार्यकर्ता

      राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यकर्ताओ ने 1 से 7 जनवरी तक 1000 से अधिक घरों में व्यक्तीगत रूप से पहुँच कर सभी को भगवान राम के आशीर्वाद स्वरूप अक्षत और निमत्रण पत्र के साथ अयोध्या मंदिर का चित्र और रामलला के बाल्य रूप की फोटो भी भेंट की जो अयोध्या में गर्भ गृह में सत्यापित की जायेगी।  इस अवसर पर लोगो ने संघ कार्यकर्ताओ का भव्य स्वागत किया। और भगवान राम के आशीर्वाद को आने वाली २२ तारीख को भव्य दीपावली मनाने का उत्साह व्यक्त किया। 

भव्य दीपावली मनाने की तैयारी जोरो पर

इस शुभ अवसर पर दीपक खना जी और ओमप्रकाश सैनी जी ने बताया की आने वाली 22 जनवरी को उनकी सोसाइटी में नए साल की प्रथम दीपावली को बहुत ही भव्य तरीके से मनाई जाएगी और राम मंदिर में सुंदरकाण्ड का पाठ होगा और प्रसाद वितरित किया जायेगा।  इस के साथ RWA ने इस दिन विशेष दीपोत्सव और लाइटिंग की प्रतिस्पर्धा रखने का भी प्लान किया हैं।  ताकि इस दिन को ऐतिहासिक बनाया जा सके।  

गुलमोहर गार्डन जयपुर की एक आदर्श सोसाइटी के रूप में जाना जाता हैं।

सोसाइटी के सीनियर सिटिज़न श्री अरविन्द जी पारीक ने बताया की दिनकर RSS क्लब की और से 1000 से अधिक घरो में अक्षत वितरण कर भारत में एक रिकॉर्ड कायम किया हैं।

प्रभात फेरी का नियमित कार्यक्रम 

प्रभात फेरी का दर्श्य

      श्री सुनील सैनी के तत्वाधान में प्रतिदिन प्रभात फेरी भी नियमित २२ तारीख तक रोज सुबह की जा रही हैं और दिन प्रतिदिन इसमें लोगो का उत्साह देखने को बनता हैं। विशेषकर महिलायें इसमें बहुत ही बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं जो राम धून के साथ इस कड़कड़ाती ठण्ड में मॉर्निंग वाक के साथ लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूकता फ़ैलाने का दिव्य कार्य कर रहे/रही हैं। इस शुभ अवसर पर श्री RP सिंह जी ,शेरसिंह जी,अनुराग शर्मा ,रामावतार जाट सहित अन्य संघ कारकार्ताओ ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।


3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं।

3rd ग्रेड के मजबूर शिक्षकों से प्रधानमंत्री ने किया छल।       3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं। यह बात में क्...