बुधवार, 29 मार्च 2023

मोदी का ऐतिहासिक भाषण।

 बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन समारोह।

दिल्ली बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन समारोह

    आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन समारोह में 2024 का धरातल तैयार कर दिया और चुनावो का बिगुल बजा दिया। पीएम ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण...यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना...ये हमें उनसे संस्कार मिला है।

मोदी के भाषण के मुख्य अंश।


*यह बीजेपी कार्यालय का नही हमारे सपनों का विस्तार हैं। हमारा कार्यकर्ता इसकी आत्मा हैं।


*दो लोकसभा सीटों से शुरू हुआ सफर 303 तक पहुंच गया हैं।


*बीजेपी युवाओं को 25% नेतृत्व दे रही हैं। महिला इंपावरमेंट में विश्वास रखने वालीं पार्टी हैं बीजेपी।


*बीजेपी भारत ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी और विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी हैं।


*पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है। इसलिए भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं।

"1984 में जो हुआ उसे देश कभी भूल नहीं सकता"

      उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमे कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिला लेकिन हमने  होंसला नही हारा और दो सीट से 2019 में 303 तक का सफर तय किया "

     BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि BJP एक व्यवस्था है,BJP एक विचार है,BJP एक संगठन है,BJP एक आंदोलन है। बीजेपी बदलाव की भी प्राणशक्ति है.

    हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति"

      मोदी ने कहा की हमने चुनावी हार के लिए कभी दूसरों को दोष नहीं दिया... हमारे संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जब उनकी जांच एजेंसी कर रही है, तो एजेंसियों को निशाना बनाया जा रहा है


भ्रष्टाचार पर चोट से विपक्ष को दिक्कत

      उन्होंने कहा कि जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत कांग्रेस की सरकार (2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 सालों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है।


PM मोदी ने कहा कि आज देश में लोग भ्रष्टाचार पर चोट से खुश हैं। देशवासी समझता है कि भ्रष्टाचार रुकेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों को इससे दिक्कत है। Read More...




1 टिप्पणी:

If you have any suggestions for betterment.Pls let me know

3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं।

3rd ग्रेड के मजबूर शिक्षकों से प्रधानमंत्री ने किया छल।       3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं। यह बात में क्...