सोमवार, 3 जुलाई 2023

पिकल बॉल-भारत में पहली बार डेजर्ट में/डेजर्ट ओपन-चूरू/9th जुलाई 2023


 डेजर्ट ओपन-चूरू/9th जुलाई 2023 

Associations and Kids players

      यह सत्य हैं की पिकल बॉल अमरीकी खेल अवश्य हैं। लेकिन जिस प्रकार से इस खेल को भारतीय लोगों ने अपनाया हैं यह कहना गलत नहीं होगा की आने वाले समय में यह खेल और खिलाडी  दोनों नई  ऊंचाइयों को छुएंगे।

 पिकल बॉल अब भारत के ग्रामीण परिवेश में

     चूरू जिले में आने वाली 9th जुलाई को पिकल बॉल का एक दिन का आयोजन किया जा रहा हैं। यह प्रतियोगिता अपने आप में विशेष इसलिए भी बन जाती हैं की क्योंकि शेखावाटी आँचल के रामगढ़  शेखावाटी  के छोटे से गांव खोटीया में इस पिकल बॉल खेल का जो माहौल गुरुकुल स्पोर्ट्स डिफेन्स एंड एजुकेशन इंस्टिट्यूट खोटीया ने दिया हैं यह अपने आप में अद्भुत हैं।  और इस छोटे से गांव से सैकड़ो की तादाद में लड़के और लड़कियां अपना परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहरा चुके हैं। और इसका श्रेय जाता हैं। आर्मी से सेवानिर्वरत हो चुके श्री अर्जुन जी कँवर  और उनकी धर्मपत्नी शिव कँवर जो की राजस्थान पिकल एसोसिएशन में भी सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इनके तत्वाधान में इस डेजर्ट ओपन पिकल बॉल प्रतियोगिता का आयोजना 9th जुलाई को चूरू में होने जा  रहा हैं। इसमें U-14 बॉय सिंगल्स एंड डबल्स के साथ ओपन में मेंस, विमेंस एंड मिस्ड में सिंगल और डबल्स का आयोजन किया जा रहा हैं।  

      डेजर्ट ओपन-चूरू/9th जुलाई 2023  में जयपुर सहित सभी जिलों से खिलाड़ी अपना नामांकन करा रहे हैं।  और एक सफल और शानदार आयोजन के लिए सभी सम्बंधित पदाधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।  यह खिलाडियों के लिए स्टेट चैंपियनशिप से पहले ( 15 -16 जुलाई को जयपुर के सवाई मानसिंग़  स्टेडियम में होने जा रही हैं )अपने को जांचने और परखने  का एक शानदार मौका होगा। 

 

Team Bhilwara

          यह राजस्थान के खिलाड़ियों के सुनहरा अवसर होगा जिससे उनको आगामी प्रतियोगियों में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा। हाल ही में पिकल बॉल एसोसिएशन से जुड़े हुए पदाधिकारी और वरिष्ठ खिलाड़ियों से हुई वर्तानुसार दोनों प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन के लिए वो पूर्ण प्रयास कर रहे हैं।  अध्यक्ष अश्वनी वाधवा , अर्जुन जी,रिपु दमन ,नीरज शर्मा और पिकल बॉल खेल के ब्रांड अम्बेस्डर नरेंद्र  आस्था और सुभम अजमेरा  सभी अपने अपने स्तर पर इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

राजस्थान जिला पिकल बॉल संगठनों की भागीदारी 

Team Pali-Marwar 

       इन दोनो प्रतियोगियों में सभी जिला प्रभारी अधिक से अधिक खिलाडियों के रजिस्ट्रशन के लिए कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि इन प्रतियोगिताओं के बाद राजस्थान एसोसिएशन में फेरबदल संभव हैं। और नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाने की संभावनाएं हैं।  इसलिए सभी जिला अधिकारी अधिक से अधिक भागीदारी करने की कोशिश में हैं और आयोजकों के साथ समन्वय से कार्य कर रहे हैं। 

1 टिप्पणी:

If you have any suggestions for betterment.Pls let me know

3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं।

3rd ग्रेड के मजबूर शिक्षकों से प्रधानमंत्री ने किया छल।       3rd ग्रेड शिक्षक ट्रांसफर संभव यदि आपके पास प्रभाव या पैसा हैं। यह बात में क्...